{"_id":"5dab11fd8ebc3e93dd49049a","slug":"bundelkhand-pratibha-samman-examination-on-3-november-banda-news-knp5206559132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा 3 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा 3 नवंबर को
विज्ञापन
बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा की मीडिया को जानकारी देते केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम। साथ म?
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कालीचरन निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) की प्रतिभा सम्मान परीक्षा-2019 इस वर्ष 3 नवंबर को होगी। यूपी और एमपी में फैले बुंदेलखंड के 11 जिलों के 18 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ लिखित परीक्षा होगी। मेगा फाइनल प्रतियोगिता 8 नवंबर को केसीएनआईटी में होगी।
केसीएनआईटी के चेयरमैन अरुण निगम ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्टीट्यूट का यह 8वां सम्मान समारोह है। इसके पीछे उद्देश्य शिक्षित बुंदेलखंड, विकसित बुंदेलखंड की सोच है। बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को सम्मानित करना गौरव की बात है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें मौका और मंच देने की। उन्होंने उदाहरण दिया कि केसीएनआईटी की पूर्व छात्रा सौम्या सिंह उद्योग विभाग में उपायुक्त थीं और अब उनका चयन पुलिस उपाधीक्षक पद पर हो गया है।
स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम ने बताया कि परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न शामिल होंगे। प्राप्तांक के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम चरण में मेगा फाइनल होगा, जिसमें क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीम को बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा। सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि, प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति और उपहार आदि दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 3262 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म 30 अक्तूबर तक भर सकते हैं।