फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand people who went for employment find it difficult to return home on Diwali, trains full

Banda News: रोजगार के लिए गए बुंदेलखंडवासियों की दीपावली पर घर वापसी मुश्किल, ट्रेनें फुल

Tue, 14 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand people who went for employment find it difficult to return home on Diwali, trains full
बांदा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र से हर साल लाखों लोग रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों का रुख करते हैं। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर उनका एक ही सपना होता है घर लौटकर अपनों के साथ त्योहार मनाना, लेकिन इस बार रेलवे की तैयारी और अतिरिक्त ट्रेनों की कमी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
त्योहारी सीजन में मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से बांदा आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 20 अक्टूबर तक की सभी सीटें फुल हैं। स्लीपर और एसी की तीनों श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट 200 से पार पहुंच गई है। मुंबई में काम कर रहे बांदा के जसपुरा के रामकुमार बताते हैं कि उनका बेटा राकेश मुम्बई में है। उसने तीन बार टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वेटिंग मिली। अब ऐसा लग रहा है कि इस बार भी दीपावली वीडियो कॉल पर ही मनानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गुजरात के सूरत में नौकरी करने वाले बबेरू निवासी रमेश पटेल के भाई राजेश ने बताया कि पिछले साल भी टिकट नहीं मिली थी। स्थानीय लोगों ने रेलवे मंत्रालय से बुंदेलखंड के बांदा-चित्रकूट के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की मांग की है। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि स्पेशल गाड़ी के संचालन का अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed