फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand Kisan Union

मंत्री को नहीं घेर पाई बुंदेलखंड किसान यूनियन

Wed, 28 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 28 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Kisan Union
डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देते किसान यूनियन नेता। - फोटो : अमर उजाला

जनपद प्रभारी और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का घेराव करने की तैयारी से कलक्ट्रेट में एकत्रित बुंदेलखंड किसान यूनियन के किसान गच्चा खा गए। मंत्री कलेक्ट्रेट की बैठक कुछ मिनटों में निपटाकर ही चले गए। किसान नेताओं से नहीं मिले। इस पर खफा किसान नेताओं ने घोषणा की कि प्रभारी मंत्री जब भी बांदा आएंगे, उनका विरोध करेंगे। मांगे पूरी न हुई तो मंत्री को जनपद में घुसने नहीं देंगे।  

विज्ञापन


किसान यूनियन अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रभारी मंत्री के घेराव की घोषणा की थी। किसान नेताओं का कहना है कि अप्रैल में यहां मुख्यालय में किसानों का धरना चल रहा था। तभी प्रभारी मंत्री ने 15 दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर अनशन खत्म करा दिया था। किसान लघु सीमांत का दायरा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छह माह बीत जाने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


मंत्री ने वादाखिलाफी की। इसी मुद्दे को लेकर वह मंत्री का घेराव करना चाहते थे, लेकिन प्रभारी मंत्री किसानों के आते ही कलक्ट्रेट से आनन-फानन बैठक निपटाकर चले गए। बांदा में किसान नेताओं ने अपना ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मंसूर आलम को सौंपा। किसान यूनियन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित श्रवण कुमार, अनिल मिश्रा, चतुर्भुज पटेल, बाला जी, किरन पाठक, राजा मनीष तिवारी, राकेश साहू, श्रीश खरे, बालकृष्ण पटेल आदि शामिल रहे। उधर, प्रभारी मंत्री ने कोतवाली देहात और मंत्री समिति स्थित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें सब कुछ ठीकठाक मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed