फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli voters become an ally in forming a government of 300 seats

300 सीटों की सरकार बनाने में बुंदेली मतदाता बनें सहयोगी

Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bundeli voters become an ally in forming a government of 300 seats
अमित शाह की जनसभा में जोशीले नारे लगाते श्रोता। - फोटो : BANDA
बांदा। गृह मंत्री अमित शाह ने मटौंध की चुनावी जनसभा में बुंदेलखंड के धर्म गुरुओं और देवी-देवताओं के प्रति अपनी विशेष श्रद्धा जताई। ऋषि बामदेव (बांदा), संत अवधूत महाराज (सिमौनीधाम), योगिनी देवी सहित रानी दुर्गावती आदि को नमन के साथ अपने भाषण की शुरूआत की।
विज्ञापन

श्री शाह ने कहा कि प्रदेश में 300 सीटों की सरकार की इमारत खड़ी करने में बुंदेलखंड के मतदाता भी सहयोगी बनें। कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में 2 करोड़ 69 लाख घरों में शौचालय बनवाए हैं। मोदी सरकार ने 130 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगवाया।
विज्ञापन

मुफ्त राशन, मुफ्त घरेलू गैस की चिंता मोदी सरकार ने की। कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश से सारे बाहुबलियों का सफाया कर दिया। सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूछ रहे हैं कि योगी ने क्या किया? शाह ने कहा कि जिसका चश्मा पीला होता है उसको सबकुछ पीला ही दिखता है। अखिलेश किसी मां-बहन से जाकर पूछें तो वह बताएंगी कि उनकी सुरक्षा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 30 मिनट के भाषण में श्री शाह ने जनसभा में उपस्थित लोगों को भाजपा के पक्ष में जमकर जोश दिलाया। उनसे हाथ उठाकर बंधी मुट्ठी के बीच भारत माता की जय के नारे लगवाए। वंदे मातरम के नारों से अपने संबोधन का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed