{"_id":"6104482e8ebc3e584e2f2743","slug":"bundeli-meritorious-played-the-sting-of-merit-banda-news-knp643374415","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली मेधावियों ने बजाया मेधा का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली मेधावियों ने बजाया मेधा का डंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई में इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर अंक और रैंक हासिल करने की बुंदेलखंड में भी जमकर होड़ रही। लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़ दिए।
चित्रकूटधाम मंडल के चार जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में जिला टॉपर का सेहरा छात्राओं के सिर बंधा। मेधावियों में 97 फीसदी से ज्यादा तक अंक प्राप्त किए। लगभग सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष परीक्षा नहीं हुई। वैकल्पिक मूल्याकंन नीति के आधार पर नतीजे घोषित किए गए हैं।
बांदा जनपद के चार स्कूलों में करीब 500 छात्र-छात्राएं परीक्षार्थी थे। यह सभी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। जिला टॉपर संयुक्त रूप से सेंट मेरीज के शाश्वत अवस्थी और छात्रा संचिता सिंह रहे। दोनों ने 97.60 फीसदी (488) अंक हासिल किए। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बांदा और शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में संत थामस स्कूल की अंशिका पांडेय ने 95.6 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का श्रेय हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय के अभिषेक गुप्ता 95.5 और दिशांत पौहरिया 95 प्रतिशत अंकों से मेधावी बने। नवोदय विद्यालय मानिकपुर, अशोक पब्लिक स्कूल और सदगुरु हायर सेकेंडरी स्कूल के भी परीक्षार्थियों ने मेधा का प्रदर्शन किया।
महोबा में कुल 335 परीक्षार्थी सफल रहे। सेंट जोसफ कॉलेज के छात्र ध्रुव गोयल ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के शील ने 96.4 और स्नेहा गुप्ता 96 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरी व तीसरी रैंक पाई। पूरे जिले में परिणाम शत प्रतिशत रहा। हमीरपुर में सीबीएसई के सात स्कूलों के सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल (राठ) की छात्रा स्वप्निल चौहान ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वैष्णवी शर्मा 96.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और प्रियांशु राजपूत 96.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। शहर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सभी 76 छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की।
राठ में सेठ छोटेलाल एकेडमी, हिंद एंजेल पब्लिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय में भी नतीजा शत प्रतिशत रहा। उधर, उरई (जालौन) जनपद में सर्वाधिक 1800 छात्र-छात्राएं इंटर के परीक्षार्थी थे। विनायक अकादमी इंटरनेशनल स्कूल (राठ रोड) की छात्रा अदिति गहोई ने जिला टॉप किया।
उसे 98.8 प्रतिशत अंक मिले। दूसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर के छात्र पुष्पेंद्र सिंह रहे। उनको 98 प्रतिशत अंक मिले, जबकि विनायक अकादमी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र देव कनकने ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।