{"_id":"62892a36a1f98966e04e610c","slug":"bullying-in-marriage-eight-injured-banda-news-knp6981054126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दबंगों का उत्पात, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में दबंगों का उत्पात, आठ घायल
विज्ञापन
Bullying in marriage, eight injured
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू । कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव में आई बरात में दबंगों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। घरातियों और बरातियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। दुल्हन के जेवर भी छीन लिए। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुल्हन के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अहार गांव में स्व. पुन्ना की पुत्री रानी की शुक्रवार को शादी थी। बरात हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के बिल्हरका गांव से आई थी। रात के समय शादी की रस्म चढ़ावा किया जा रहा था, तभी गांव के दबंगों ने किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों से कहासुनी हो गई। घरातियों ने यूपी-112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करा दिया।
शनिवार को सुबह कलेवा रस्म के दौरान गांव के 24 से अधिक लोग मंडप में घुस आए और दुल्हन के जेवर छीन कर घरातियों और बरातियों को पीटा। दूल्हे की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। दुल्हन के भाई बालकरण ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट में दुल्हन पक्ष से दुल्हन की मां संपत, भाई बालकरण, शिवकरण, राजेश, अजय घायल हुए हैं, जबकि दूल्हा पक्ष से दूल्हे के भाई नीलेश पुत्र चुनबाद, भांजी रोशनी पुत्री सिद्ध किशोर, जीजा राहुल घायल हो गए।