फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozer roared from Maharana Pratap Chowk to Police Line

Banda News: महाराणा प्रताप चौक से पुलिस लाइन तक गरजा बुलडोजर

Sat, 11 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared from Maharana Pratap Chowk to Police Line
महाराणा प्रताप चौक के पास अतिक्रमण हटाता नगर पालिका का बुलडोजर। संवाद
बांदा। शहर के महाराणा प्रताप चौक से पुलिस लाइन तक शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया। भारी पुलिस बल के आगे व्यापारी विरोध नहीं कर सके। सड़क किनारे रखे लोहे के डिब्बों को ट्रैक्टर लादकर नगर पालिका ले गए। अधिकारियों ने कहा जुर्माने के बाद ही यह डिब्बे दुकानदार को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी नमन मेहता के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने महाराणा प्रताप चौक से अतिक्रमण अभियान चलाया। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। पुलिस लाइन तक फुटपाथ व सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाकर दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

इस मौके बुलडोजर, एंबुलेंस, चिकित्सक, फायर टैंकर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, शहर कोतवाल, महिला पुलिस टीम, पीएसी जवान तैनात रहे। उप जिलाधिकारी नमन मेहता और अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और मुख्य मार्ग को मॉडल जोन के रूप में विकसित करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की, व्यापारियों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि पुनः कब्जा करने पर कठोर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। नायब तहसीलदार धनंजय सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, थाना प्रभारी कोतवाली, नगर पालिका के सहायक अभियंता जगदीश प्रसाद, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, प्रधान लिपिक केदारनाथ, गौरव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र, समीर सिंह, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed