फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BTM and warehouse in-charge clash over seed sale, report filed

Banda News: बीज बिक्री को लेकर भिड़े बीटीएम व गोदाम प्रभारी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BTM and warehouse in-charge clash over seed sale, report filed
फोटो - 33 घायल बीटीएम अरुण कुमार। संवाद - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
कमासिन। बीज बिक्री को लेकर बीटीएम व गोदाम प्रभारी में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गोदाम प्रभारी ने बीटीएम के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामला ब्लॉक परिसर का है।
विज्ञापन

बीटीएम अरुण कुमार ने बताया कि रविवार रात वह सरकारी आवास में थे। रात नौ बजे बीज गोदाम प्रभारी शत्रुघ्न पटेल वहां आए और बीज बिक्री को लेकर विवाद करने लगे। मना करने पर उन्होंने हमला कर मारपीट शुरु कर दी। पास में रखे डंडे से हमला किया। इससे आंख में गहरी चोट आई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इस दौरान गोदाम प्रभारी बिक्री के बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर चले गए और बाहर से कमरा बंद कर दिया। थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि बीज गोदाम प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed