{"_id":"5dd040448ebc3e54ce702c43","slug":"bsp-will-fight-panchayat-elections-with-full-force-banda-news-knp52625946","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी बसपा
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा के आम चुनाव और विधानसभा के हाल ही में हुए उप चुनावों में हाशिये पर रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब पंचायत चुनाव पूरी ताकत लगाकर लड़ने की जुगत में है। इसी के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी निगाहें हैं।
शनिवार को बसपा की चित्रकूटधाममंडल स्तरीय बैठक में इसी पर मंथन हुआ। चित्रकूटधाम मंडल सहित प्रदेश के कई मंडलों के सेक्टर प्रभारी नौशाद अली व लालाराम अहिरवार और जितेंद्र शंखवार ने मंडल के चारों जिलों के अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी मुखिया मायावती के निर्देशों का हवाला देकर कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र और जिला यूनिट का नए सिरे से पुनर्गठन किया जा रहा है।
इसमें युवाओं और मेहनती व लगनशील कार्यकर्ताओं को वरीयता देते हुए पद सौंपे जा रहे हैं। सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि अगले पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी करना है। अतुल देसाई यादव (बबेरू) और पूर्व प्रधान नत्थू प्रसाद निषाद (जलालपुर) सहित रामकरण कुशवाहा व जयशंकर कोटार्य को सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने बसपा में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन
संचालन जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने किया। सेक्टर संयोजक मधुसूदन कुशवाहा, लल्लू निषाद, किरण यादव, जगभान वर्मा, अनिल पाल, पीएन अंबेडकर, मातादीन अंबेडकर, अयूब खां, रामकुमार निषाद, नत्थू कुशवाहा, रामफूल निषाद सहित चारों जिलों के बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा (बांदा), राघवेंद्र अहिरवार (हमीरपुर), कमलेश वर्मा (महोबा), रामलखन निषाद (चित्रकूट), टाउन एरिया चेयरमैन गयाचरन निर्मल (बिसंडा), रामसेवक प्रजापति, कमलेश चौरसिया, आशुतोष भाष्कर, शिवकरण दिनकर, शमीम खां, वृंदावन कुशवाहा, अवधेश दिनकर, विजय वर्मा, परमेंद्र, शिवबरन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
राम मंदिर निर्णय का स्वागत
बांदा। बैठक में सेक्टर प्रभारी व पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस निर्णय का सम्मान करें और सामाजिक सद्भाव व सौहार्द बनाए रखें। कहा कि इस विवादित मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा द्वारा राजनीति करके जनता को बरगलाते रहने की नीति का भी पटाक्षेप हो गया। यह खुशी की बात है।