{"_id":"6609f1226164fa5f0405ec84","slug":"bsp-leader-accused-of-beating-businessman-banda-news-c-212-1-sknp1008-108780-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बसपा नेता पर व्यापारी को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बसपा नेता पर व्यापारी को पीटने का आरोप
विज्ञापन
बांदा। बसपा नेता व उसके साथियों पर व्यापारी ने पुलिस चौकी में घुसकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने कोतवाली में रविवार देर शाम तहरीर दी है। इसमें सोने की चेन व अंगूठी लूटे जाने की भी बात कही है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव निवासी आयुष पुत्र भोलानाथ ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बैनर पोस्टर बनाने का व्यापार करता है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एक बसपा नेता ने पीड़ित से लगभग तीन लाख रुपये के बैनर बनवाए थे। भुगतान के लिए चेक दिया,जो बाउंस हो गया।
30 मार्च की रात लगभग 10 बजे वह बांदा से अतर्रा जा रहा था। तभी अतर्रा चुंगी चौकी के पास आरोपी खड़ा मिल गया। पीड़ित ने आरोपी से अपनी उधारी मांगी। इस पर बसपा नेता गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो उसने साथियों को फोन कर बुला लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गले में पड़ी सोने की चेन और जेब में पड़े लगभग 1600 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जान बचाकर पुलिस चौकी में घुस गया, वहां भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे का कहना है कि लेनदेन का विवाद है, जांच की जा रही है।ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।