फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bsp in ventilator-naseemuddin

बसपा ‘वेंटीलेटर’ पर: नसीमुद्दीन

Thu, 25 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 25 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
bsp in ventilator-naseemuddin
बैठक में बोलते नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बसपा से निष्कासित किए गए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा अब ‘वेंटीलेटर’ पर है। इस पार्टी में जो लोग अवसर तलाश रहे हैं वो नासमझ हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। वह लगातार जनपदों में जाकर समर्थकों से सलाह कर रहे हैं। एक पखवारे के अंदर नया मोर्चा गठित कर लिया जाएगा। निष्कासन के बाद पहली बार बुधवार को श्री सिद्दीकी यहां अपने गृह जनपद आए। जिले की सीमा से लेकर घर तक जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत किया। अलीगंज स्थित अपने आवास में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीति में निष्कासन आदि होता रहता है लेकिन बिना किसी बुनियाद और वास्तविकता के जिस तरह उन्हें निकाला गया है इससे वह दुखी हैं। कहा कि बसपा अब ‘वेंटीलेटर’ में है।

विज्ञापन


इसमें जो लोग अपनी राजनीति का अवसर तलाश रहे हैं वह नासमझ हैं। बसपा मुखिया ने कई ऐसे लोगों को पार्टी में वापस लिया है जिन्हें वह खुद तीन-तीन बार निकाल चुकी थीं। श्री सिद्दीकी ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती जब भी उन पर कोई आरोप लगाएंगी उसका वह सबूत के साथ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रदेश में भ्रमण कर समर्थकों से मिल रहे हैं। उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि में अपने समर्थकों से राय-मशवरा कर चुके हैं। शेष जिलों में भी जाएंगे। बृहस्पतिवार (25 मई) को कानपुर का कार्यक्रम है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ हर वर्ग के लोग हैं। अपने लखनऊ आवास पर 17 मई को हुई बैठक का हवाला देकर बताया कि प्रदेशभर से आए चुनिंदा लोगों ने अलग मोर्चा गठित करने की सलाह दी है। मोर्चे का नाम अभी तय नहीं हुआ है। एक पखवारे के अंदर गठन हो जाएगा। बसपा छोड़ने वालों सहित सभी के लिए मोर्चे में शामिल होने के दरवाजे खुले रहेंगे। उन्होंने मायावती पर इशारा करते हुए शेर सुनाया- ‘यकीं है मुझको बाजी जीतने की, मैं गुलदस्ते बनाता हूं वो शमशीर (तलवार) बनाती हैं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed