{"_id":"645bf53baa5d813b4b0765b5","slug":"brother-in-law-who-went-to-brother-in-laws-wedding-died-in-a-road-accident-banda-news-c-12-1-226045-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा जिले में साले की शादी में गए जीजा की बाइक वाहन को साइड देने में पुराने थाने के पास दीवार से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी राममिलन (32) अपने साले तेज कुमार की शादी में शामिल होने आठ मई को कालिंजर थाना क्षेत्र के चिल्लाहा गांव गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को कालिंजर से सामान लेकर लौटते समय रास्ते में सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक असंतुलित होकर पुराने थाने के पास दीवार से भिड़ गई। हादसे में राममिलन गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल से देर शाम कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छोटे भाई रामचरन ने बताया कि राममिलन राजमिस्त्री था। पचनेही गांव में पैतृक मकान है। चार भाइयों में बड़ा था। एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में मौत है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन