फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother and sister killed in bus collision

बस की टक्कर से भाई-बहन की जान गई

Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister killed in bus collision
हादसे में क्षतिग्र्स्त बाइक - फोटो : amarujala

 प्राइवेट बस की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में टीचर समेत तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कुर्रा खुर्द गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (26) पुत्र जगदीश पटेल गुरुवार सुबह अपनी मौसेरी बहन सत्यवती (25) पुत्री मदनमोहन निवासी बरौली आजम (बिसंडा) के साथ बाइक से पारा गांव स्थित साईं मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पारा गांव के नजदीक ओरन की ओर से बांदा आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस में फंसकर जितेंद्र बाइक समेत लगभग 50 मीटर दूर तक घसिटता चला गया।
विज्ञापन


खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले ली। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतक जितेंद्र संस्कृत महाविद्यालय साथी में शास्त्री (द्वितीय वर्ष) का छात्र था। दो साल पहले उसका विवाह हुआ था। तीन माह का एक पुत्र है। मां छेदनी और पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका सत्यवती बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। कुछ दिन पहले ही बीएसएफ में चयन हुआ था। उसे प्रशिक्षण के लिए जाना था। पढ़ने में वह बेहद होशियार थी। बरौली आजम गांव से सुबह वह साइकिल से अपनी मौसी के घर कोर्रा खुर्द गांव आई थी। मौसेरा भाई जितेंद्र उसे बाइक पर साईं मंदिर दर्शन कराने को ले गया था। उसकी पांच बार मंदिर जाने की मन्नत थी। लेकिन तीसरी बार दर्शन से पहले ही उसे मौत ने लपक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed