फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother and sister died in collision with overloaded dumper carrying ballast, father critical

Banda News: गिट्टी लदे ओवरलोड डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

Sun, 20 Jul 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in collision with overloaded dumper carrying ballast, father critical
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : संवाद
बांदा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कनवारा बाईपास के पास गिट्टी लदे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार भाई-बहन और पिता को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने घायल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने डंपर समेत चालक को पकड़ लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के रघुवंशी डेरा निवासी लव कुमार पांडेय ने बताया कि पड़ोसी श्यामू यादव (35) रविवार की सुबह ससुराल कनवारा बाईपास गए थे। वहां से दो बच्चों शिवा (7) और प्रियंका (5) को साथ लेकर सुबह करीब नौ बजे बाइक से गांव वापस आ रहे थे। बाईपास से कनवारा रोड पर पीछे से आए गिट्टी से ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डंपर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसट गई। प्रियंका ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। श्यामू और शिवा को पुलिस और परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्यामू की गंभीर हालत देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। श्यामू खेती करते हैं। उनके पास तीन बीघा जमीन है। घर में पत्नी सुधा हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह व कृषि विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़कर चौकी पहुंचाया। यातायात को बहाल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन कनवारा बाईपास पर गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से हादसा हुआ है। दो बच्चाें की मौत हुई है। पिता की हालत गंभीर है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर और चालक को हिरासत में लिया गया है।
- राजवीर सिंह गौर , सीओ सदर, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed