फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brijmohan became the president of the District Advocates Association

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने ब्रजमोहन

Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brijmohan became the president of the District Advocates Association
नवनिर्वाचित महासचिव राकेश कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। वर्ष 2022-23 के लिए जिला अधिवक्ता संघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजमोहन सिंह को अध्यक्ष चुन लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार दुबे को 86 वोटों से हराया। ब्रजमोहन को 547 और राजेश दुबे को 461 वोट मिले। एक अन्य प्रत्याशी रामलखन को 203 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर 494 वोटों के साथ राकेश कुमार सिंह विजयी हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप निगम लाला को 69 वोटों से पराजित किया। महासचिव पद के अन्य उम्मीदवारों में शिवविलास सोनी को 58, ओमप्रकाश सिंह को 119 और गोविंद प्रसाद त्रिपाठी को 112 वोट मिले।
विज्ञापन

संघ का कोष संभालने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं ने 509 वोट देकर गंगा प्रसाद चतुर्वेदी को सौंपी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार (कटरा) को 268 वोटों से हराया। कई पदों पर पहले ही निर्विरोध पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर महिला अधिवक्ता हेमलता और दिनेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें क्रमश: 844 और 345 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार लखेरा 486 वोट लेकर विजयी हुए। अजय सिंह मटौंध को 476 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रिगंदा सिंह को 523 और दिनेश कुमार सिंह को 287 वोट हासिल हुए। अन्य अधिकांश पदों और कार्यकारिणी में निर्विरोध चुनाव हुआ।

मंगलवार को शाम शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली। इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मिर्जा यावर हुसैन सहित अन्य सदस्यों की सतर्क निगरानी में संघ के सभागार में गिनती हुई। इस दौरान संघ सभागार परिसर में कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बाजे-गाजे के साथ उनके समर्थकों ने फूलों की माला पहनाई। देर रात तक नवनिर्वाचित पदाधिकारी समर्थकों के साथ मंदिरों में माथा टेकने के बाद घरों को रवाना होते रहे।

 नवनिर्वाचित कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिगंदा सिंह।

नवनिर्वाचित कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिगंदा सिंह। - फोटो : BANDA

अध्यक्ष पद पर विजयी हुए ब्रजमोहन सिंह को बधाई देते निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजेश कुमार दुबे।

अध्यक्ष पद पर विजयी हुए ब्रजमोहन सिंह को बधाई देते निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजेश कुमार दुबे। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed