फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bride's photo went viral for not giving her scarf

Banda News: स्कार्पियों न देने पर वायरल किए दुल्हन के फोटो

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bride's photo went viral for not giving her scarf
बांदा। दहेज में स्कार्पियो न मिलने पर युवक (वर) ने युवती (दुल्हन) की फोटो पर अश्लील कमेंट्स करते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे युवती को सदमा लग गया। उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। जिस पर पिता ने कानपुर निवासी आरोपी युवक समेत छह के खिलाफ शहर कोतवाली में दहेज व साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की वरीक्षा व गोद भराई 28 नवंबर 2022 में हुई थी। शादी की तिथि 27 जनवरी 2024 तय की गई थी। कुछ दिन बाद से लड़के ने लड़की के मोबाइल नंबर पर फोन कर शादी में स्कार्पियो की मांग की। जिस पर उसने गाड़ी देने में असमर्थता जताई तो लड़के उसके भाई, व माता-पिता ने उसकी पुत्री को धमकाया।
विज्ञापन

उसकी फोटो व चैट सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी वर ने अपनी प्रेमिका से भी बात कराई और शादी तोड़ने की धमकी दी। जिससे उसकी पुत्री को सदमा लग गया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया में उसकी पुत्री के फोटो में अश्लील कमेंट्स लिखकर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर उसकी पुत्री ने अपनी मां को पूरी बात बताई। पिता ने आरोपी कानपुर के सरोजनी नगर निवासी दिनेश साहू समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज की मांग करना और साइबर अपराध के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी दिनेश समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed