{"_id":"6484d05ca765c8dda7084798","slug":"bride-absconded-with-lover-married-younger-sister-banda-news-c-12-knp1024-280119-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रेमी संग दुल्हन फरार, छोटी बहन से हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रेमी संग दुल्हन फरार, छोटी बहन से हुई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कन्नौज के एक गांव के युवक से तय थी। ऐन मौके पर दुल्हन प्रेमी संग चली गई। इसके बाद उसकी छोटी बहन से दूल्हे के फेरे कराए गए।
परिजनों के मुताबिक युवती की बरात गुरुवार को आनी थी। बरात के दिन सुबह ही युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परिजन लड़की की खोज में जुटे रहे, उन्हें आशा थी कि बेटी शाम तक बरात आने से पहले घर लौट आएगी। इसी दुविधा में फंसे पिता ने बरात को भी आने से मना नहीं किया। बेटी की खोजबीन के बीच शाम को बरात भी आ गई।
बरातियों को भी दुल्हन के भाग जाने की भनक लग गई। दूल्हे वाले भी बरात वापस ले जाने को तैयार हो गए, लेकिन दोनों पक्षों के बड़े बुजर्गों के सलाह मशविरा और समझाने पर प्रेमी संग फरार हुई युवती के छोटी बेटी के साथ दूल्हे की शादी कर दी गई। सभी वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। उधर, पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष कौशल सिंह के मुताबिक पीड़ित पिता की तहरीर पर ननिहाल में रह रहे युवक विष्णू पुत्र छोटेलाल निवासी महोखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।