फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bribe of Rs. 16 thousand taken from farmer for tubewell estimate, JE and lineman caught

Banda News: ट्यूबवेल के एस्टीमेट के लिए किसान से ली 16 हजार की घूस, जेई और लाइनमैन धरे गए

Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bribe of Rs. 16 thousand taken from farmer for tubewell estimate, JE and lineman caught
विजलेंस टीम की गिरफ्त में जेई रावेंद्र कुमार व संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा। - फोटो : विजलेंस टीम की गिरफ्त में जेई रावेंद्र कुमार व संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा।
जसपुरा (बांदा)। पावर हाउस में जेई के कहने पर संविदा पर तैनात लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार की दोपहर पकड़ा है। लाइनमैन किसान से 16 हजार रुपये की घूस ले रहा था। इस कार्रवाई से बिजली कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने जेई को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को टीम कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान हनीफ खान अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाना चाह रहा था। किसान के मुताबिक उसने फरवरी में ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनवाने के लिए जेई रावेंद्र कुमार से संपर्क किया था। जेई ने हनीफ को संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा से मिलकर बात करने को कहा।
विज्ञापन

हनीफ लाइनमैन से मिले तो उसने 20 हजार रुपये की घूस मांगी। आरजू-मिन्नत करने पर 16 हजार रुपये में लाइनमैन ने एस्टीमेट बनाने की बात की। लाइनमैन की घूसखोरी से परेशान होकर हनीफ ने जिला मुख्यालय स्थित एंटी करप्शन टीम को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पूरी तैयारी के साथ दो गाड़ियों में एंटी करप्शन टीम के सदस्य हनीफ के साथ जसपुरा पावर हाउस पहुंचे। वहां पर पावर हाउस परिसर में लाइनमैन आलोक ने हनीफ से 16 हजार रुपये घूस ली। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जेई को भी टीम के सदस्यों ने गिरफ्तार किया।

एंटी करेप्शन टीम में एसीओ संजय त्रिपाठी, श्यामबाबू, जाकिर हुसैन, उप निरीक्षक शिवकुमार, देवेंद्र प्रताप, सुंदर रैकवार, अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, सचिन चौरसिया, शारदा प्रसाद आदि शामिल रहे। एसीओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed