{"_id":"5d432cf08ebc3e6ce139361c","slug":"breaking-record-of-four-decades-farewell-to-july-banda-news-knp505100978","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दशक का रिकार्ड तोड़कर जुलाई की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दशक का रिकार्ड तोड़कर जुलाई की विदाई
विज्ञापन
बरियारपुर बांध।
- फोटो : BANDA
बांदा। मानसूनी बारिश ने अबकी पिछले चार दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार को खत्म हुआ जुलाई माह बारिश की नई इबारत दर्ज कर गया। 1980 के बाद पहली बार 15 जून से 31 जुलाई के बीच 619 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चित्रकूटधाम मंडल में सबसे ज्यादा बारिश बांदा जिले में हुई है। दूसरे नंबर पर हमीरपुर है जहां 298 मिलीमीटर वर्षा हुई है। चित्रकूट में 230 और महोबा में 195 मिलीमीटर बारिश अब तक रिकार्ड की गई है।
मानसूनी मौसम (वर्षा ऋतु) 15 जून से शुरू होती है। राजस्व विभाग के 1980 से अब तक के आंकड़े बताते हैं कि 15 जून से 31 जुलाई तक पिछले चार दशकों में सर्वाधिक 572 .3 मिलीमीटर बारिश 2016 में हुई थी। इसके अलावा 1990 में जून में 92 और जुलाई में 453 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। इसके अलावा बारिश का आंकड़ा कभी 400 मिलीमीटर नहीं पार हुआ।
इस अवधि में कई वर्षों में तो जून-जुलाई में 100 मिलीमीटर बारिश भी नहीं हुई। 1987 में 83 मिमी, 2002 में 64 मिमी और 2007 में 117 मिलीमीटर बारिश राजस्व विभाग के आंकड़ों में दर्ज है, लेकिन अबकी बांदा जिले में 15 जून से 31 जुलाई तक सिंचाई विभाग ने 619 मिलीमीटर बारिश बताई है।
विज्ञापन
पिछले 10 वर्षों में बांदा में मानसूनी मौसम जून से सितंबर तक बारिश के आंकड़े (मिलीमीटर में)
वर्ष जून जुलाई अगस्त सितंबर
2009 13.4 139.7 125.9 106.1
2010 6.0 154.2 123.9 140.9
2011 272.4 209.3 222.2 158.7
2012 15.7 281.3 210.5 194.2
2013 407.2 279.4 254.4 28.6
2014 49.1 123.2 157.8 86.8
2015 81.1 221.4 125.4 83.5
2016 86.3 572.3 455.4 46.0
2017 30.0 261.9 153.0 57.3
2018 49.7 288.4 281.6 153.1
2019 24.3 399.3 - -
तीन विभागों के अलग-अलग आंकड़े
बांदा। बारिश के आंकड़ों को लेकर सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और कृषि विभाग एक नहीं हैं। तीनों विभागों के अलग-अलग आंकड़े हैं। राजस्व विभाग तहसील स्तर से वर्षा के आंकड़े लेता है और कृषि विभाग कृषि विज्ञान केंद्रों से संकलित करता है। सिंचाई विभाग अपने बांधों और नदियों में हुई बारिश के आधार पर आंकड़े तैयार करता है। तीनों के आंकड़ों में अंतर है। सिंचाई विभाग के आंकड़े इन दोनों से काफी अलग हैं। सिंचाई विभाग 15 जून से 31 जुलाई तक 619 मिलीमीटर बारिश बता रहा है। राजस्व विभाग 423.6 मिलीमीटर और कृषि विभाग 406.9 मिलीमीटर बारिश बता रहा है। ब्यूरो