फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Breakers, dividers and intersections will be widened in the city with an expenditure of Rs 10 crore.

Banda News: शहर में 10 करोड़ से ब्रेकर, डिवाइडर व चौराहे होंगे चौड़े

Fri, 13 Feb 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Breakers, dividers and intersections will be widened in the city with an expenditure of Rs 10 crore.
फोटो - 10 बाईपास स्थित प्रमुख चौराहे पर निर्माण कार्य जारी। संवाद
विज्ञापन

- स्लिप रोड रोटरी निर्माण एवं रोड सेफ्टी का कार्य, सुरक्षा मानकों का रखा जा रहा ध्यान
- सभी परियोजनाओं को मार्च माह तक पूरा करने का रखा गया लक्ष्य

बांदा। शहर के प्रमुख चौराहों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चौड़ीकरण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इन सभी परियोजनाओं को मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य है।

शहर के महोखर बाईपास चौराहा, महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहा, अतर्रा रोड बाईपास चौराहा और बांदा-नरैनी बाईपास चौराहे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण चौराहों पर स्लिप रोड रोटरी का निर्माण और सड़क सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के लिए ब्रेकर, डिवाइडर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन कार्यों के पूरा होने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

बांदा बाईपास के महोखर चौराहे पर चौड़ीकरण, स्लिप रोड रोटरी निर्माण व रोड सेफ्टी का कार्य 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। जिसमें 83 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी तरह महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहे पर भी 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से समान कार्य कराए जा रहे हैं, और यहां 85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। बांदा-नरैनी मार्ग और बांदा बाईपास मार्ग के तिराहे पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से हो रहे चौड़ीकरण और सुरक्षा कार्यों में 80 फीसद प्रगति हासिल की गई है। अतर्रा रोड और बाईपास चौराहे पर 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से चल रहे कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सभी चौराहों पर सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चौड़ीकरण के साथ-साथ ब्रेकर, डिवाइडर और अन्य सुरक्षा उपायों को स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना और नागरिकों के लिए इन चौराहों से गुजरने वाले सफर को अधिक सुरक्षित बनाना है। - मनोज कुमार पांडे, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed