फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brainstorm on the development of beach tourism destinations

पर्यटनों स्थलों के विकास पर मंथन

Sat, 16 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brainstorm on the development of beach tourism destinations

कालिंजर। बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों को विकसित कराने

विज्ञापन
के लिए बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति ने जनप्रतिनिधियों और इस मुद्दे पर रुचि रखने वालों को एक मंच पर लाने और पर्यटक स्थलों का विकास कराने की कवायद शुरू कर दी हैं।

समिति ने शुक्रवार को बांदा से ‘चलो कालिंजर’ बाइक रैली निकाली। इसका समापन देर शाम एतिहासिक दुर्ग में हुआ। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कालिंजर महोत्सव कालिंजर में ही होगा।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि वे कालिंजर विकास के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री से मिलेंगे।

कालिंजर के प्रति खास दिलचस्पी रखने वाले बुजुर्ग पत्रकार बीडी गुप्ता ने कहा कि समिति के युवाओं का यह प्रयास काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर कालिंजर विकास का अनुरोध करेंगे। गोष्ठी का संचालन कर रहे श्यामजी निगम ने कहा कि अतिथि देवो भव: कार्यक्रम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक साझा अभियान है।

सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि बुंदेलखंड टूरिज्म की यह पहल आने वाले दिनों में पर्यटन बढ़ाने में सहायक होगी।

गोष्ठी को भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, विकास समिति संरक्षक प्रद्युम्न दुबे लालू, अजीत गुप्ता, अधिवक्ता रजनीश मोहन, समाजसेवी उमा शंकर पांडेय ने भी संबोधित किया।

समिति प्रबंधक संजय निगम अकेला ने आभार जताया। इंटेक के हारिस जमां, अरुण निगम, सचिन चतुर्वेदी, डॉ. विजय यादव, निखिल सक्सेना, शोभित निगम, शिवम निगम, वीरेंद्र सोनकर, राहुल निगम, अभिषेक सिंह, अरविंद छिरौलिया, सत्येंद्र गुप्ता, रामजी निगम, इसहाक हुसैन, मुन्ना हलवाई, नीरज गुप्ता भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed