फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boys 22 and girls 41 km away

बालक 22 और बालिकाएं 41 किमी दूर देंगी परीक्षा

Fri, 15 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boys 22 and girls 41 km away
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निर्धारित किए गए केंद्रों में से दो दर्जन से अधिक स्कूलों ने कहा है कि मानकों की अनदेखी कर परीक्षार्थियों की संख्या और परीक्षा केंद्रों की दूरी मानक के विपरीत मनचाहे ढंग से निर्धारित की गई है। बालिकाओं के परीक्षा केंद्र 41 किलोमीटर व बालकों के 22 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। कई विद्यालयों में छात्र संख्या 1200 के स्थान पर 1300 व 1400 कर दी गई है। कई पुराने और मानकों में खरे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। नए विद्यालयों को महत्व दिया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की प्र्रस्तावित सूची पर 14 नवंबर तक विद्यालयों से आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित अवधि में 28 आपत्तियां प्राप्त हुईं। डीएम की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति में इनका निस्तारण करेगी। 22 नवंबर को निस्तारण सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद भेज दी जाएगी। 30 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र के मानक
- बालिकाओं के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम पांच किलोमीटर।
- बालकों के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिकतम 12 किलोमीटर।
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या 1200
मानक से अधिक दूर पर परीक्षा केंद्र-
जीजीआईसी, करतल का परीक्षा केंद्र 41 किलोमीटर दूर अतर्रा में बनाया गया है। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, बांदा का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर मटौंध निर्धारित किया गया है। सत्य नारायण इंटर कालेज, तिंदवारी का परीक्षा केंद्र चंदन देवी इंटर कालेज, जारी निर्धारित किया है। इसकी दूरी करीब 22 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक से अधिक हैं परीक्षार्थी
राजकुमार इंटर कालेज, नरैनी में 1391, सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा में 1503, कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव में 1491, जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू में 1394 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed