फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boyfriend molests girlfriend's daughter, beats her up when she protests

Banda News: प्रेमिका की बेटी के साथ प्रेमी ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sat, 13 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend molests girlfriend's daughter, beats her up when she protests
- पीड़िता ने थाना पुलिस से नानी के घर भेजे जाने की लगाई गुहार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। एक युवती ने मां के कथित प्रेमी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस को बताया कि विरोध करने पर उसकी मां और कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की।

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले बीमारी से हो चुकी है। बड़ा भाई परदेस में मजदूरी करता है। घर में युवती व उसकी मां रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि मां का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसके चलते उक्त आरोपी व्यक्ति आए दिन घर आता-जाता रहता है। पीड़िता का कहना है कि घर आने के दौरान आरोपी ने कई बार उससे अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी उसकी मां के साथ मिलकर मारपीट करता है। रविवार को भी आरोपी ने घर में आने के बाद छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी मामा व नानी को दी। बिसंडा थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed