{"_id":"0e32904f6c8eede2adca368a468323a8","slug":"boycott-finish-will-today-evaluation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायकाट खत्म, आज से करेंगे मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायकाट खत्म, आज से करेंगे मूल्यांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन का बायकाट कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों की सरकार ने मांगें मान ली है। इस पर इन दोनों गुटों ने जमकर जश्न मनाया। अब बुधवार से मूल्यांकन में और तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का चेत नारायण सिंह गुट और वित्तविहीन गुट लगातार मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा था। मंगलवार को चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष आर चंद्रा और मंत्री उमाशंकर सिंह परमार ने संघ के प्रांतीय नेतृत्व से हुई वार्ता का हवाला देकर बताया कि हाईस्कूल में 8 रुपये और इंटर में 10 रुपये प्रति कापी मूल्यांकन दर कर दी गई है।
विज्ञापन
अन्य मांगे पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री ने लिखित आश्वासन दिया है। शिक्षक नेताओं ने बहिष्कार खत्म करने का एलान करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। मंडलीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, संरक्षक आलोक सिंह, पवन कुमार निगम सहित बड़ी संख्या में टीचर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, वित्तविहीन गुट की आदर्श ज्ञान भारतीय स्कूल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने प्रदेश संगठन और मुख्यमंत्री के बीच हुई बातचीत का हवाला देकर बताया कि मांगे मान ली गई हैं। इसी के साथ वित्तविहीन गुट ने अपना 9 दिन से चल रहा बहिष्कार आंदोलन खत्म कर दिया। बुधवार से मूल्यांकन करेंगे।
नंदराम धुरिया, अकील अहमद, ऋषिकांत द्विवेदी, संतोष गुप्ता, रोहित मिश्रा, नवीन निगम, मोहम्मद शोएब, देवेंद्र खरे, सुरेशकांत, पदमकांत, सत्य नारायण मिश्रा, विद्याधर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।