फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   boy dead,music,indian army,poor,order

पतन के कारणों पर क्षत्रिय समाज का मंथन

Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
boy dead,music,indian army,poor,order
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया ने क्षत्रिय समाज के उत्थान पर जोर दिया। साथ ही समाज के पतन के कारणों पर चर्चा की। रविवार को संगीत महाविद्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय युवा संगठन से जुड़ें। उन्होंने संगठन की बैठक हर माह के प्रथम रविवार को करने के निर्देश दिए। महिला जिलाध्यक्ष मंजूषा सिंह ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रमुख महासचिव रीना सिंह ने समाज के गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की पुन: शुरूआत करने की जरूरत बताई। जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह ने सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गौतम सहित उपाध्यक्ष राजेश सिंह, युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उमेश सिंह, तनय सिंह, धनंजय सिंह, नेपाल सिंह, प्रतिभा सिंह, लक्ष्मी गौतम, सोनम सिंह, जगपत सिंह जादौन आदि उपस्थित थे। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
फोटो परिचय-15-क्षत्रिय महासभा की बैठक संबोधित करते अध्यक्ष राम सिंह कछवाह।
राष्ट्रधर्म और बच्चों में संस्कार पर जोर
बांदा। पंचवटी आश्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में राष्ट्र चिंतन, राष्ट्र धर्म और बच्चों में संस्कार तथा युवाओं को खेल व शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। हरेक स्कूल-कालेज में संस्कारों का उत्थान, संस्कारबद्ध शिक्षा, वृद्धजनों का आदर आदि पर चर्चा हुई। समाज में गिरते चरित्र पर चिंतन किया गया। कहा कि कुछ शक्तियां विदेशों से फंड लेकर राष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। निर्णय लिया गया कि महासभा हरेक शोषित पीड़ित को न्याय दिलाने में मददगार बनेगी। अध्यक्ष राम सिंह कछवाह ने आभार जताया। इस मौके पर बसंत सिंह कछवाह, धनंजय सिंह कछवाह, रणजीत सिंह, रमजोर सिंह चंदेल, कुंवर बहादुर परिहार, जगपत सिंह जादौन, कामता सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-07बीएनडीपी-3 : साइकिल यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना करते राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद।
कृषि कानूनों के विरोध में साइकिल यात्रा
बांदा। कृषि कानूनों को वापस लेने सहित कई मुद्दों पर सपा ने गांव-गांव साइकिल यात्रा शुरू की है। रविवार को राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने यात्रा को रवाना किया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों का गला घोट रही है। तीनों कानून किसानों के साथ धोखा है। सपा इनका विरोध करती रहेगी। यात्रा की अगुवाई पूर्व उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी कर रहे हैं। पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव सहित आमिर खां मन्नी, प्रदीप निगम लाला, अनूप त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, शैलेंद्र द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, अमित पांडेय, धीरेंद्र दीक्षित, अभिषेक शुक्ला, आदित्य शुक्ला, प्रीतम, असलम खां आदि शामिल रहे। (संवाद)

----------------
सर्व वैश्य चेतना समिति के पदाधिकारी
बांदा। सर्व वैश्य चेतना समिति की मासिक बैठक में मुख्य संरक्षक लल्लू साहू ने बुंदेलखंड में संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति/मनोनयनपत्र सौंपे गए। वार्ड 16 में संतोष चौरसिया व वार्ड 28 में विपिन गुप्ता अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। अंकुश गुप्ता को युवा इकाई का नगर उपाध्यक्ष और विकास गुप्ता को युवा जिलाध्यक्ष का प्रतिनिधि घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष को वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed