फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boring mechanic beaten and robbed

Banda News: बोरिंग मिस्त्री को पीटकर लूटा

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Boring mechanic beaten and robbed
बांदा। बाइक से गांव जा रहे मिस्त्री को तीन बदमाशों ने घेरकर बाइक रुकवाकर लूट लिया। उसके साथ मारपीट भी की। मिस्त्री के हेलमेट लगाए होने से एक बदमाश के हाथ में चोट भी लग गई। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तिंदुही गांव निवासी दिनेश (35) बोरिंग का मिस्त्री है। वह शनिवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के सुहाना गांव से बोरिंग का काम करके बाइक से गांव जा रहा था। रात करीब 10 बजे डिंगवाही पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने मिस्त्री के गाल में तमाचा जड़ा तो हेलमेट लगाए होने से बदमाश के हाथ में चोट आ गई। दो अन्य बदमाशों ने मिस्त्री को पकड़कर उसके जेब में पड़े 500 रुपये, जैकेट और बाइक छीन ली। पिटाई करने के बाद बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित मिस्त्री ने किसी तरह गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम व कोतवाल अनूप दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिस्त्री से घटना की जानकारी ली। मिस्त्री की तहरीर पर शहर कोतवाली में लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी राधाकृष्ण व कोतवाली एसएसआई कृष्ण देव त्रिपाठी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed