{"_id":"58766ae34f1c1b7840ba7cbc","slug":"bolero-overturns-death-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पलटने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पलटने से एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। अव्यवस्था पर गुस्साए तीमारदारों ने ट्रामा सेंटर में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। अन्य हादसों में चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मऊ थानाक्षेत्र के तेंदुआमाफी गांव निवासी उमेश (55) पुत्र अवध बिहारी निगम, शंकर दयाल (38), लालता रोड (चित्रकूट) निवासी राजेश (40) पुत्र मोहनलाल और भभई गांव का राजेंद्र (20) पुत्र साधूराम मंगलवार को अपने दोस्त की जमानत कराने बोलेरो से बांदा आए थे। रात को वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा थानाक्षेत्र के नगनेधी गांव के नजदीक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने में तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उमेश की मौत हो गई। ईएमओ डॉ. बलवीर ने तीनों घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, युवक की मौत होने पर अस्पताल की अव्यवस्था व लापरवाही बताते हुए तीमारदारों ने हंगामा किया। डॉक्टर व कर्मचारियों से भी अभद्रता की। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर उन्हें शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस से इलाहाबाद भिजवाया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में भरतकूप (चित्रकूट) क्षेत्र के गोंड़ा गांव निवासी मजदूर प्रीतम (45) पुत्र श्यामसुंदर पहाड़ पर ट्र्रैक्टर में पत्थर लादते समय घायल हो गया। एक अन्य घटना में तिंदवारी थानाक्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी ज्ञानी (15) पुत्र मोतीलाल साइकिल से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, गिरवां थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी अंकित (3) पुत्र ओम नारायण बुधवार सुबह खलिहान में पंखे का पर लगने से घायल हो गया। उधर, अतर्रा कस्बा निवासी दिशा (4) पुत्र धर्मेंद्र बुधवार सुबह छत से गिरकर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।