{"_id":"6af3590dacd0c7551e02b585","slug":"body-of-third-brother-who-drowned-in-bagai-river-recoveredbody-of-third-brother-who-drowned-in-bagai-river-recovered-banda-news-c-212-1-sknp1006-154512-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बागै नदी में डूबे तीसरे भाई का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बागै नदी में डूबे तीसरे भाई का शव मिला
Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 2- मृतक आयुष। फाइल फोटो।
नरैनी (बांदा)। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव स्थित बागै नदी के सीमन घाट पर नहाते समय डूबे तीसरे भाई का शव सोमवार को 18 घंटे बाद दोपहर 12 बजे नदी से बरामद किया गया।
प्रयागराज एसडीआरएफ टीम व बदौसा से पहुंची टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे नौगवां निवासी ऋषभ (19), उसका छोटा भाई अंश (18) और मौसेरा भाई आयुष उर्फ आशु (16) बागै नदी के सीमन घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान ऋषभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अंश और आयुष भी पानी में उतर गए और तीनों डूब गए थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ऋषभ और अंश को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।
नरैनी के क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना कालिंजर क्षेत्र के बागै नदी में नहाने गए तीन भाइयों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। दो भाइयों के शव को बरामद कर लिया गया था। तीसरे भाई आयुष का शव भी को बरामद कर लिया गया है।
-- -- -- -- -- --
दिवाली मनाने लखनऊ से पैतृक गांव आए थे दोनों भाई
नरैनी (बांदा)। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में बागै नदी में डूबने से तीन भाइयों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक छा गया। गांव में इस बार दिवाली का त्योहार नहीं मनाया गया।
मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए लखनऊ से अपने पैतृक गांव आए ऋषभ और अंश को क्या पता था कि घर लौटने की यह खुशी उनके परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। परिजन ने दोनों सगे भाइयों ऋषभ और अंश का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
सोमवार को गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की अर्थियां उठने से गांव के लोग भी गमगीन हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। (संवाद)