{"_id":"5dfa71d58ebc3e880b00f1d3","slug":"blue-team-defeated-blue-in-volleyball-banda-news-knp533066634","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में रेड टीम ने ब्लू को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में रेड टीम ने ब्लू को किया पराजित
विज्ञापन
खानकाह इंटर कालेज में आयोजित खेलकूद में विजेता टीम के साथ प्रधानाचार्य व स्टाफ।
- फोटो : BANDA
बांदा। खानकाह इंटर कालेज में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गए। बालक-बालिकाओं के सीनियर और जूनियर खेलकूद मुकाबले हुए। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने किया
वालीबाल बालक सीनियर में रेड टीम ने ब्लू टीम को 25-10, 28-25 और 25-10 से पराजित किया। 10 मिनट के कबड्डी मैचों में सीनियर बालिका वर्ग में स्काई ने ब्लू टीम को 24-15 से और जूनियर बालिका में ब्लैक ने रेड टीम को 8-5 से हराया। जूनियर बालक वर्ग में रेड ने ब्लू टीम को 14-11 के अंतर से पराजित किया। बैडमिंटन में रिजवान (कक्षा-6) ने दुर्गेश को 15-10 और हसनैन हैदर (कक्षा-7) ने अशरफ को 15-7 से शिकस्त दी। कृष्णा धुरिया (कक्षा-8) ने उजैर को 15-13 और अनुराग (कक्षा-9) ने अजहर अली को 15-5 के अंतर से हराया। अर्शलाल (कक्षा-11) ने रेहान को 15-12 से पराजित किया।
उत्सव की शुरुआत निशा मिश्रा व अजरा ने स्वागत गीत से की। निकहत तलत और खुशी श्रीवास ने नृत्य पेश किए। निकिता, वंदना, रानी, निहारिका, साहिबा, प्रभा, सन्नो, संतोषी आदि ने गीत प्रस्तुत किए। निर्णायकों में विद्यालय के खेल टीचर शाहिद वली खां, स्टेडियम के कोच मोहम्मद जावेद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग प्रधानाचार्य डा.शशि मिश्रा, प्रधानाचार्य राकेश मोहन चतुर्वेदी, महेंद्र कुमार, आनंद किशोरलाल, नवीन निगम, सैय्यद मुन्ने मगरबी, नवाब, इरफान खां, ज्ञान सिंह, आशुतोष शुक्ला, राघवेंद्र साहू सहित उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह, वालीबाल संघ के शिवकुमार गुप्ता, कमल सिंह यादव, कबड्डी कोच बाबा भारती, रईस अहमद, नसीमुद्दीन आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम और शिक्षक शाहिद वली खां ने सभी का शुक्रिया अदा किया। समापन 20 दिसंबर को होगा।