बांदा में आंधी-बारिश, बिजली गुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में मानसूनी मौसम के एक हफ्ते पूर्व गुरुवार को प्री-मानसून ने धमाकेदार दस्तक दी। 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश हुई। बांदा में चक्रवाती तूफान की तर्ज पर लगभग 16 लगभग आधा घंटा बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। बिजली की लाइनें और खंभे धराशायी हो गई। शहर से लेकर गांव तक की बिजली गुल हो गई। उधर, तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पारा सात डिग्री नीचे आकर 38 डिग्री हो गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में यही बदलाव जारी रह सकता है।
चित्रकूटधाम मंडल में करीब सप्ताह भर से पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। मौसम में 85 फीसदी तक आर्द्रता होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। इसी बीच गुरुवार को शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट ली। बादलों ने धूप नदारद कर दी। कुछ ही देर में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ मिनटों बाद यह बारिश चक्रवाती तूफान की तर्ज पर चल पड़ी। तेज हवाओं के बीच भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
बड़ी तादाद में पेड़ टूटे या जड़ से उखड़कर धराशाई हो गए। बिजली के खंभे और लाइनें भी धराशायी हो गए। बिजली भी गुल हो गई।
पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष सिस्टम बनकर उभर रहा है। इससे यह प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो रही है। बुंदेलखंड में 14 जून तक मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, उप कृषि निदेशक एके सिंह के मुताबिक बारिश व आंधी से जायद (मूंग, उड़द, ज्वार) फसलों का करीब 20 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है।