फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bloody body of youth found near police station

थाने के पास मिला युवक का रक्तरंजित शव

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bloody body of youth found near police station
बांदा। जसपुरा थाना के नजदीक 39 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस सड़क हादसे में मौत बता रही है। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। ट्रैक्टर में बांधकर घसीटने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात जसपुरा थाना से कुछ फर्लांग दूर सड़क किनारे रक्तरंजित अज्ञात युवक मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने पर रविवार को सुबह पत्नी गीता ने पति दिनेशचंद्र पुत्र बेनी माधव निवासी जसपुरा के रूप में शिनाख्त की। बताया कि पति पेशे से ड्राइवर था। दो माह से बीमार होने पर उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर वह उसे मारने की दौड़ा तो उसने छिपकर जान बचाई। पति के घर से बाहर जाने पर वह भी अपने तीन बच्चों को लेकर ननद के यहां घाटमपुर चली गई थी। मौत की सूचना पर वह घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया था कि उसके पति दिनेश को पड़ोसी युवकों ने रस्सी से बांध रखा था। आरोप लगाया कि उसके पति को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा गया है। जिससे मौत हो गई। पति के जिस्म में चोट के निशान पाए गए हैं। यह भी बताया कि लगभग आठ माह पूर्व पड़ोसी युवकों से पति का विवाद हुआ था। तभी से रंजिश मानते थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed