फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blood-soaked body of a youth found in the verandah of the house

घर के बरामदे में युवक का मिला खून से लथपथ शव

Tue, 18 Feb 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of a youth found in the verandah of the house
नीरज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में युवक का शव खून से लथपथ मिला। उसके सीने में गोली लगी थी और पास में ही तमंचा पड़ा था। परिजन और पुलिस दोनों ही इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतक पुणे स्थित एक होटल में मैनेजर था।
विज्ञापन

घटना बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव की है। यहां मूलचंद्र तिवारी का पुत्र नीरज तिवारी (23) सोमवार की रात घर के बरामदे में चारपाई पर सोया था। मंगलवार को सुबह चाय देने पहुंची मां मालती तिवारी ने नीरज का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा 315 बोर तमंचा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई धीरज तिवारी ने बताया कि नीरज बड़ा था। पुणे स्थित एक होटल में मैनेजर था। 15 अगस्त को यहां आया था। फिर वापस काम पर नहीं गया, हालांकि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। पिता पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रोहित यादव ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधान शंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। बदौसा थाना प्रभारी नरेश प्रजापति ने बताया कि मृतक के पिता ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।

मूलचंद्र द्वारा दी गई तहरीर में आत्महत्या बताया गया है। मानसिक रूप से परेशानी का भी जिक्र किया है। फिर भी घटना की हर बिंदु से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। नीरज अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed