{"_id":"7be28e56e7801fcaffc7c6799e8f4fdb","slug":"block-18-for-leading-the-bid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के लिए 18 ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के लिए 18 ने की दावेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा की मासिक बैठक में आठ ब्लाकों से 18
विज्ञापन
दावेदारों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए आवेदन किया। पदाधिकारियों को 15
दिसंबर तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने के निर्देश दिए।
बिजलीखेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित करे, सभी कार्यकर्ता उसे जिताने में जुट जाएं।
दावा किया कि सभी आठ ब्लाकों में सपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि हरेक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार करें। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का प्रयास करें।
ब्लाक प्रमुख चुनाव में गुटबाजी छोड़कर प्रत्याशी को जीत दिलाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व या संगठन जिसे भी प्रत्याशी बनाए सभी को मिलजुलकर विजयी बनाना है।
जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए तिंदवारी व बबेरू ब्लाक से एक-एक, कमासिन और महुआ ब्लाक से दो-दो तथा जसपुरा, बड़ोखर, बिसंडा और नरैनी से तीन-तीन दावेदारों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए आवेदन किया है।
सभी आवेदन पत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद सपा ब्लाकों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी।
बैठक में अशोक सिंह गौर, बृजभूषण यादव, रामकिशोर राजपूत, सुशील त्रिवेदी, दिनेश शर्मा, प्रदीप यादव, संजय साहू, शैलेंद्र यादव (राजू), कुदरत उल्ला, रुखसाना हाशमी, उर्मिला वर्मा, रानी देवी, अनूप यादव, रामधनी रैकवार, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर, पार्टी की सदस्यता लेने वाले राजेंद्र गौतम, विपिन गौतम, कौशल गौतम और जयकिशोर आदि का सपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।