फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BLO raging on voters to vote denied, Ruckus

वोट डालने से वंचित मतदाता बीएलओ पर भड़के, हंगामा

Thu, 23 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 23 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
BLO raging on voters to vote denied, Ruckus
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मतदाता सूची में नाम ढूंढते लोग। - फोटो : amarujala

मतदाता पहचान पत्र होने के बाद भी सैकड़ों मतदाता मतदान से वंचित रह गए। कई मतदाताओं को विलोपित दर्शा दिया गया तो कहीं सूची में नाम न होने से कुछ वोट नहीं डाल सके। इस पर कई केंद्रों में हंगामा भी हुआ, लेकिन सब बेअसर रहा।

विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन में बूथ संख्या-15 व 16 में कई लोग ईवीएम का बटन नहीं दबा सके। सैकड़ों मतदाताओं को विलोपित दर्शा दिया गया। वोट से वंचित मतदाता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें बाहर किया। इसी तरह बूथ संख्या-41 में पोलिंग बूथ के बाहर खड़े कई मतदाता सूची से नाम कटने पर मायूस नजर आए।
विज्ञापन


गुलाब बाग निवासी सुंदरलाल ने बताया कि पिछले कई चुनावों में वोट डाले हैं। बलखंडी नाका निवासी तेजीलाल गुप्ता ने बताया कि सूची में विलोपित दर्शा दिया। इस अंधेरगर्दी के चलते वह बेहद निराश थे कि अपना वोट नहीं डाल सके। बीएलओ और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन काम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र के कई गांवों में एक सैकड़ा से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे। रामबाबू सोनी, किरन सोनी, राहुल भदौरिया, मुन्नी देवी, प्रियंका गुप्ता, बबुआ कुशवाहा, रमाशंकर गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रीतम गुप्ता आदि बीएलओ से बेहद खफा हुए। आखिरकार उन्हें बगैर वोट डाले बिना घर लौटना पड़ा।


अतर्रा में लालथोक प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं ने सूची में नाम होने के बाद वोट न डलवाने पर हंगामा किया। पीठासीन अधिकारी से भिड़ गए। लगभग 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। इसके बाद अधिकारियों ने वोट डलवाए। बीएलओ की लापरवाही से बघेलाबारी निवासी लोकनाथ भी सूची में नाम कट जाने पर वोट नहीं डाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed