फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP workers protested against SDO accusing him of indecency

Banda News: एसडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protested against SDO accusing him of indecency
बांदा। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी तुलसी नगर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम से एसडीओ के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन


बताया कि महोखर, पचनेही, जमालपुर गांव में बिजली की अत्यधिक कटौती के संबंध में तुलसी नगर के एसडीओ को कई बार फोन किया। फोन न उठने पर मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण तुलसी नगर सब स्टेशन पहुंचे। एसडीओ को समस्या बताते कि वह अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष व साथ में मंडल मंत्री विकास यादव के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। पूरे प्रकरण की बनाई गई वीडियो क्लिप भी जिलाधिकारी को दी और निलंबन की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रताप, कुलदीप तिवारी, राहुत तिवारी, शिवा शुक्ला, अजीत सिंह, मोहन सिंह, शिवम गुप्ता, धीरेंद्र, हिमांशु सिंह, राहुल सिंह, शक्ति प्रताप, देवेश कुमार, रणविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed