{"_id":"6570bbde15dd57ea160d3f5d","slug":"bjp-won-in-three-states-dishonestly-swami-prasad-banda-news-c-12-knp1001-500086-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेईमानी से तीन राज्यों में जीती भाजपा: स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेईमानी से तीन राज्यों में जीती भाजपा: स्वामी प्रसाद
Wed, 06 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। राष्ट्रीय संत असंगदेव महाराज के रतनपुरी ककरैया में जारी प्रवचन कार्यक्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों राज्यों में पार्टी बेईमानी से जीती है।
मौर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव होते तो भाजपा कहीं नहीं ठहर पाती। अंदेशा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा इसी तरीके से गड़बड़ी कराकर सत्ता हासिल कर सकती है। धर्म और राजनीति के विषय पर उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र होता है। जहां तक सनातन का सवाल है यह अनादि है। कबीर पंथ मानवता का पोषक है। हिंदू जीवन पद्धति है। राजनीति में धर्म को नहीं लाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि वह पूरी रामचरितमानस पर उंगली नहीं उठाते। बल्कि उसमें मजलूम महिलाओं के प्रति जो अनर्गल बातें हैं, उनको हटाने की बात कही थी।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तानाशाह बने हुए हैं। देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने पर तुले हुए हैं। विपक्षी नेताओं को ईडी व सीबीआई का भय दिखाकर कुचलने में लगे हैं। वर्तमान हालात में देश व प्रदेश का भविष्य समाजवादी पार्टी के हाथों में सुरक्षित दिख रहा है। इस दौरान उनके साथ संत रतन साहब, अनुपम कुशवाहा, गुड्डू यादव, होम सिंह, देवेश शाक्य, मनीष यादव, डॉ. रविंद्र कुशवाहा, सुनील, मनोज, वीरेंद्र दोहरे आदि मौजूद रहे।