फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP will create Bundelkhand state: Bundela

भाजपा ही बनाएगी बुंदेलखंड राज्य : बुंदेला

Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP will create Bundelkhand state: Bundela
नरैनी/कालिंजर। 14 साल के वनवास का समय पूरा हो रहा है। भाजपा के एजेंडे में छोटे राज्य बनाना है। भाजपा सरकार ही बुंदेलखंड राज्य बनाएगी। बुंदेेलखंड में भाजपा सरकार ने काफी विकास किया है। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष और भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजेश्वर प्रसाद जूदेव उर्फ राजा बुंदेला ने कही।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को नरैनी ब्लाक के ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसमें मोर्चा का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया। बुंदेला इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलियों को अलग राज्य के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहना चाहिए। इस दौरान प्रधानों ने कालिंजर दुर्ग में स्थानीय लोगों के टिकट बंद कराने समेत कई अर्जियां भी दीं। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनत त्रिपाठी, कोमल कुशवाहा, शंशाक लखेरा, कमलाकांत द्विवेदी, प्रभात वर्मा, आशीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन प्रधानों का हुआ सम्मान
प्रधान राजेंद्र कुमार (कटरा, कालिंजर), दयाराम सोनकर (तलहटी, कालिंजर), राजा यादव (भारतपुर मसौनी), राजकुमार यादव (बहादुरपुर) आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed