फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp,village,water,MP,mla

बुंदेलखंड के 25 जल शक्ति मिशन योद्धा सम्मानित

Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,water,MP,mla
bjp,village,water,MP,mla - फोटो : BANDA
ओरन। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने यहां रविवार को मेड़ बंदी यज्ञ अभियान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार द्वारा बुंदेलखंड में पेयजल के लिए घर-घर नल से पानी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा की। बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना, छतरपुर, झांसी, खजुराहो, बांदा और चित्रकूट के 25 जल शक्ति मिशन योद्धाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोगों को पानी की महत्ता समझाई। संचालन संस्थापक जल ग्राम मेड़ बंदी यज्ञ अभियान उमा शंकर पांडेय ने किया। सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला (मानिकपुर), बृजेश प्रजापति (तिंदवारी), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), मंडलायुक्त दिनेश सिंह, एसडीएम जेपी यादव सहित अखिलेश दीक्षित, विवेकानंद, बालमुकुंद शुक्ला, अजय पटेल, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, विशंभर सिंह लालू भैया, संजय सिंह, देव मूरत द्विवेदी, योगेश कुमार द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी, साकेत बिहारी शिवहरे, रामबाबू त्रिपाठी, गीता सागर, मनोज द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। आयोजक राजेश द्विवेदी ने मंत्री की अगुवानी की।
विज्ञापन

फोटो परिचय-1-जल शक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह देते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेता।
जल शक्ति मंत्री का किया स्वागत
बबेरू/बेंदाघाट। कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का बबेरू के अतर्रा रोड में भाजपा जिला महासचिव विवेकानंद गुप्ता के आवास पर स्वागत किया गया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विजय पाल सिंह, विश्वेश्वर पांडे, रामप्रकाश गुप्त, अजय पटेल, राम प्रकाश साहू, विजय विक्रम सिंह, रामनरेश, संतोष यादव, सुखदेव प्रसाद, विनय तिवारी, गीता सागर, अभिषेक द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, संदीप सिंह, संतोष नंदन, संजय, लाल जी कचेर आदि मौजूद रहे। उधर, जिले की सीमा बेंदाघाट पर भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर और भारत माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बलराम सिंह कछवाह, अखिलेश नाथ दीक्षित, कमलेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, देवा त्रिपाठी, कृष्ण कुमार शुक्ला, निमेष मिश्रा, अनिल सक्सेना व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed