फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP sacks Vijay Sankalp Bike Rally

भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली

Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP sacks Vijay Sankalp Bike Rally
बांदा में विजय संकल्प बाइक रैली निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर शनिवार को यहां भी विजय संकल्प बाइक रैलियां हरेक विधान सभा क्षेत्र में निकाली गईं। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विधायक तक शरीक हुए। 

विज्ञापन


मुख्यालय में जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई रैली में भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित जिला उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष पंकज रैकवार, महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी, संतोष गुप्ता, कल्लू राजपूत, श्याम सिंह, मुदित शर्मा, राहुल द्विवेदी, योगेश जैन, मोहित गुप्ता आदि शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रणनीति से आतंकियों को सफाया किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 450 सीट का आंकड़ा पार करेगी और फिर सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


बबेरू में भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश ङ्क्षसह ने रैली रवाना की। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा सहित अजय सिंह पटेल, विवेकानंद गुप्ता और चेयरमैन विजय पाल सिंह सहित सुधीर कुशवाहा आदि शामिल रहे। तिंदवारी में विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने रैली में प्रतिभाग किया। पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य डॉ.बीडी प्रजापति, बुंदेलखंड विकास आयोग सदस्य रामहित कश्यप, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीला सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र पांडेय, राकेश चौहान, सूर्यपाल सिंह चौहान, राजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे। नरैनी में क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर सहित आनंद शुक्ला, दिलीप राजपूत, राकेश मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे और भाजपा ध्वज के साथ निकाली रैली 
अतर्रा। विजय संकल्प बाइक रैली यहां एचआईसी मैदान से शुरू हुई। बड़ी संख्या में भाजपा का ध्वज और राष्ट्रीय झंडा लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रभारी राजेंद्र पटेल ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। नरैनी, कालिंजर, फतेहगंज, बदौसा, ओरन होकर रैली वापस अतर्रा में खत्म हुई। विधायक राजकरन कबीर और प्रदेश सदस्य आनंद शुक्ला ने नेतृत्व किया। श्रवण तिवारी, दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता मेजर, मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल गौतम, हरिहर मिश्रा, भरत गुप्ता आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed