फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP pride conference 'Babasaheb' dominated

भाजपा स्वाभिमान सम्मेलन में ‘बाबा साहेब’ छाए रहे

Mon, 16 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

भाजपा के स्वाभिमान सम्मेलन में ‘बाबा साहेब’ छाए रहे। 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस, बसपा और सपा को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि दलितों का सम्मान भाजपा में सुरक्षित है। 265 प्लस का लक्ष्य हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा गया।

विज्ञापन


जीआईसी में सोमवार को मंडल स्तरीय स्वाभिमान सम्मेलन की शुरूआत डा.भीमराव अंबेडकर, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जुगुल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा.अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ घोषित कर डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन


दलित की राजनीति करने वाली दौलत की बेटी बन गई। प्रदेश सदस्य गीता रानी रावत ने दलितों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को कहा। राम सिंह वाल्मीकि ने कहा कि अयोध्या में 14 वर्ष बाद रामराज्य स्थापित हुआ था उसी तरह प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बने 14 वर्ष हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलितों का हित भाजपा में है। बांदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि 70 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ढाई साल में पीएम मोदी से हिसाब मांग रही है। सम्मेलन संयोजक शैलेंद्र शुक्ल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं।


जालौन सांसद भानु प्रताप वर्मा, जिला प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल (बांदा) व अशोक जाटव (चित्रकूट), जिला संयोजक सुकदेव प्रसाद ने भी संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी, सुनीता वाल्मीकि, गंगाराम भारतीय, सीताराम वर्मा, राकेश कोल, जागेश्वर अनुरागी, चंद्रभान वर्मा, महेंद्र सिंह वर्मा, रामकरन सिंह बच्चन, जगराम सिंह चौहान, मीना भारतीय, गीता सागर, प्रभा गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्त, अखिलेश दीक्षित, पुष्कर द्विवेदी, अभिषेक शुक्ल, महेंद्र सिंह कछवाह, पंकज रैकवार, दिनेश गांधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed