फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP played OBC card by crowning Ramkesh

रामकेश की ताजपोशी कर भाजपा ने खेला ओबीसी कार्ड

Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP played OBC card by crowning Ramkesh
BJP played OBC card by crowning Ramkesh - फोटो : BANDA
बांदा। जिलाध्यक्ष पद पर क्षत्रिय (ठाकुर) को हटाकर भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के रामकेश निषाद की ताजपोशी कर ओबीसी कार्ड खेला है। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि जिले में पिछड़े वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता हैं। सांसद और दो विधायक यहां पहले से ही पिछड़े वर्ग के हैं। भाजपा के दो अन्य विधायकों में एक ब्राह्मण और दूसरे अनुसूचित जाति के हैं।
विज्ञापन

यहां के जिलाध्यक्ष को लेकर भाजपा हाईकमान काफी दिनों से पशोपेश में था। प्रदेश और बुंदेलखंड के अधिकांश जिलाध्यक्ष एक माह पहले ही घोषित हो चुके थे पर बांदा का पेंच फंसा था। अंतत: गुरुवार को भाजपा ने बांदा जिलाध्यक्ष भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लवलेश सिंह के स्थान पर रामकेश निषाद को कमान सौंप दी। रामकेश पिछड़ा वर्ग से हैं। देर आए, दुरुस्त आए की तर्ज पर भाजपा ने जिले में संख्या बल में सबसे भारी पिछड़ा वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की है, जबकि सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) व बृजेश प्रजापति (तिंदवारी) भी पिछड़ा वर्ग से हैं। दो अन्य विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा) और राजकरन कबीर (नरैनी) क्रमश: ब्राह्मण और अनुसूचित जाति से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र जीवन से ज्वाइन की भाजपा
बांदा। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकेश निषाद पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। वे विधि स्नातक (एलएलबी) हैं। आयु लगभग 46 वर्ष है। भाजपा से वह 1996 में छात्र जीवन से ही जुड़ गए थे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री सहित जिला उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री भी रहे।
भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ (कानपुर/बुंदेलखंड क्षेत्र) के क्षेत्रीय संयोजक भी रहे। रामकेश निषाद को पिछले वर्ष अगस्त में शासकीय अधिवक्ता भी नामित किया गया था। हालांकि सात महीने बाद ही उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। रामकेश निषाद मूलरूप से तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव के रहने वाले हैं।

उनकी नियुक्ति पर शुक्रवार को उनके गांव में भाजपा नेता मुन्ना निषाद की अगुवाई में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। अध्यक्ष के भाई सुखराम निषाद, अरविंद चंदेल, मुखिया निषाद, ओपी यादव, संजय यादव, राजेंद्र सिंह, गोरे महाराज, रामबाबू निषाद आदि शामिल रहे। अपनी ताजपोशी का श्रेय किसे देंगे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। इस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed