फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP officials make 25 new voters

भाजपा पदाधिकारी 25 नए मतदाता बनवाएं

Wed, 02 Dec 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP officials make 25 new voters
BJP officials make 25 new voters - फोटो : BANDA
बांदा। स्नातक खंड एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के चल रहे अभियान में कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा गया। जिलाध्यक्ष ने हर पदाधिकारी को 15 से 25 मतदाता बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

अभियान के जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित ने बैठक के एजेंडे की जानकारी दी। सांसद आरके सिंह पटेल ने अभियान में मतदाताओं के नाम बढ़वाने पर उनके परिवारों से मिलेंगे तो हमारे मतदाता बढ़ेंगे और पंचायत चुनाव आसान होगा। पहले भी हम यह कर चुके हैं।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को अपना कर्तव्य करके पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाना है। विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अभियान में जुटकर मतदाता बढ़ाना हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की भूमिका इसमें अहम होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने जनसंपर्क को जरूरी बताया। प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम कछवाह ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति अन्य दलों से अलग है। पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि मतदाताओं से संपर्क करने में ही उन्हें अपने पक्ष में लाया जा सकता है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आरिफ खां ने कहा कि बीएलओ की मदद से अपने छूटे हुए मतदाता बनाए।
जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि तीन श्रेणियों ए, बी, सी में बांटकर बूथ की जांच करें। हरेक पदाधिकारी को कम से 15 से 25 मतदाता बढ़ाना है। संचालन महामंत्री संजय सिंह ने किया।

बैठक में प्रांतीय सदस्य अजय सिंह पटेल, प्रद्युम्न नरेश आजाद, प्रेम नारायण द्विवेदी, संतु गुप्ता, मनीष गुप्ता, महिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उत्तम सक्सेना, शैलेंद्र जायसवाल, विजय पाल सिंह, पंकज रायकवार, देवेंद्र भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख जीतेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, वेद निराला, शिवशंकर भोले, अमरमणि, राजेश गुप्ता, राजा दीक्षित, अनूप सिंह इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed