फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP nominee filed nomination papers

भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP nominee filed nomination papers
जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल को नामांकन पत्र सौंपते भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को सादगी के साथ एक सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे आदि भी मौजूद थे। पटेल के प्रस्तावक चित्रकूट के लक्ष्मण सिंह थे। यह सभी एक वाहन पर लगभग दो बजे कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर व आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी हीरा लाल को एक सेट में आरके सिंह पटेल ने नामांकन पत्र सौंपा। पटेल को मिलाकर दो दिनों में मात्र दो नामांकन हुए हैं। बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने अपना नामांकन कराया था। बृहस्पतिवार को पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें भाजपा से टिकट मांगते रहे वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रहे अशोक त्रिपाठी जीतू भी शामिल हैं। उनके नामांकन पत्र खरीदने से भाजपा के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।
विज्ञापन



दूसरे दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सुनीता यादव ने एक सेट, वाल्मीकि नगर मानिकपुर के सत्यदेव पुत्र रामलखन ने दो सेट, सतना जिले के रघुराज नगर निवासी छेदीलाल पुत्र जगन्नाथ ने एक सेट व खुरहंड के कृष्ण कुमार दीक्षित पुत्र कामता दीक्षित ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदे। अब तक कुल 14 लोगों ने नामांकन पत्र खरीद हैं। दाखिल सिर्फ गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed