फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp ne manai pandit deendayal upadhyay ki jayanti

बांदाः भाजपा ने बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Fri, 25 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp ne manai pandit deendayal upadhyay ki jayanti
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला पहनाते जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद - फोटो : BANDA
बांदा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने जगह-जगह आयोजनों के बीच श्रद्धांजलि दीं। बूथ स्तर पर आयोजन हुए। तिंदवारी के खौंड़ा गांव के बूथ में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने चित्र पर फूल चढ़ाए। दीनदयाल को एकात्म मानववाद का महान चिंतक और युवाओं के प्रेरणा बताया।
विज्ञापन

आनंद स्वरूप द्विवेदी, महानारायण शुक्ला, अतुल दीक्षित, अरुण शुक्ला आदि उपस्थित रहे। उधर, महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने बांदा दक्षिणी के बूथ 83 व 84 में संजय सिंह ने अतर्रा के बूथ 229 में विवेकानंद गुप्त ने बबेरू के नेतानगर में, कल्लू सिंह राजपूत ने बांदा उत्तरी के बूथ 21 में, उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी ने अलीगंज में, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अतर्रा के खम्हौरा के बूथ में श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

7 वर्ष की उम्र माता-पिता का सिर से उठ गया साया
बांदा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे। मां रामप्यारी धार्मिक प्रवृति की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल जब 3 वर्ष के थे तो पिता और 7 वर्ष की उम्र में मां का निधन हो गया। पढ़ाई के बाद वह आजीवन संघ के प्रचारक रहे। शुक्रवार को जयंती पर सहसंयोजक शिवपूजन गुप्ता सहित राकेश कुमार दद्दू, लखन राजपूत, बबलेश, हर्षवर्धन, हिमांशु गुप्ता, रामेश्वर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed