{"_id":"604a52078ebc3e8d1654f72c","slug":"bjp-mp-mla-mahoba-banda-banda-news-knp6170236130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश कार्य समिति में 19 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश कार्य समिति में 19 सदस्य
विज्ञापन
bjp,MP,mla,mahoba,banda
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा कर दी है। समिति में बुंदेलखंड से 19 भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक या पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों से 10 कार्य समिति सदस्य बनाए गए हैं। झांसी मंडल के नौ भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को जारी प्रदेश कार्य समिति में बांदा से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी और लवलेश सिंह तथा मौजूदा में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता को शामिल किया गया है। चित्रकूट से तीन सदस्य शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा व रमेशचंद्र द्विवेदी और रामरतन प्रजापति शामिल हैं। हमीरपुर में दो भाजपा नेताओं को प्रदेश समिति में स्थान मिला है। इनमें राजनारायण बुधौलिया और आशारानी कबीर शामिल हैं।
महोबा में पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत व डा. कमलेश सक्सेना को सदस्य बनाया गया है। जालौन में संजीव त्रिपाठी शामिल किए गए हैं। झांसी से सात भाजपा नेताओं को प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिला है। इनमें महावीर सिंह, प्रदीप सरावगी, रवींद्र शुक्ला, अरिदमन सिंह गुर्जर, किरन बुकसेलर वर्मा, गिरिजा तिवारी और डा. कंचन जायसवाल शामिल हैं। ललितपुर में जेके सिंह को भी शामिल किया गया है।