फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP elite seminar : "India wants to lead on the strength of knowledge '

भाजपा प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी : ‘ज्ञान के बल पर नेतृत्व करना चाहता है भारत’

Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP elite seminar : "India wants to lead on the strength of knowledge '

‘भारत पैसे के दम पर नहीं बल्कि ज्ञान के बल पर दुनिया का नेतृत्व करना चाहता है और तभी सात महीने पहले दुनिया में देश की जो तस्वीर थी, अब वह बदल चुकी है।’

विज्ञापन


जेएन डिग्री कॉलेज के पुराने भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी और सदस्यता अभियान कार्यक्रम में यह बात प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को सबल बनाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए। सात महीने पहले भारत की निंदा होती थी। इसे गरीब और मजदूरों को देश कहा जाता था, लेकिन आज लोग भारत के प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उतावले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग से भाजपा की सदस्यता लेने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल ने दावा किया कि प्रबुद्ध वर्ग भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी का आभार भी जताया। गोष्ठी में विजय सिंह चौहान, जगराम सिंह, प्रभाकर अवस्थी, चेयरमैन विनोद जैन, विजय बहादुर सिंह परिहार, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।


अतर्रा। यहां मैरिज हाल में आयोजित बांदा व चित्रकूट जनपदों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री श्री बंसल ने 9, 10 व 11 जनवरी को बूथों में जाकर सदस्यता अभियान में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 1.20 लाख बूथों पर पहुंचकर यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा।


अब तक प्रदेश में 60 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। सांसद और जिलाध्यक्ष सहित नगर अध्यक्ष राजाराम तिवारी, वार्ड सदस्य राज किशोर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, विभाग संगठन मंत्री राजमणि, पूर्व बांदा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्त व अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी जीतूू, चित्रकूट जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह, बाबू राम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed