फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP came forward to irregularities in the base card

आधार कार्ड में अंधेरगर्दी पर भाजपा आई आगे

Mon, 23 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP came forward to irregularities in the base card

आधार कार्ड में अंधेरगर्दी और लोगों को हो रही परेशानी पर भाजपा नेताओं ने मंडलायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है। सोमवार को मंडलायुक्त ज्ञापन देकर आधार कार्ड की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और साफ-सुथरी बनाए जाने की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा नेताओें ने कहा है कि चित्रकूटधाम मंडल में अभी भी आधे से अधिक लोग आधार कार्ड से वंचित हैं। यहां जिस कंपनी को ठेका दिया गया है वह मनमानी पर उतारू है। अवैध उगाही की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना इसके लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं पुलिस के डंडे भी खाने पड़ रहे हैं। नामांकन का ऑनलाइन ब्योरा प्रदर्शित न होना, नामांकन की रसीद खो जाना या कंपनी द्वारा रसीद उपलब्ध न कराई जाना इत्यादि गड़बड़ियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने सभी जिलों में गांववार कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला (बांदा), जय विजय सिंह (चित्रकूट), चक्रपाणि त्रिपाठी (महोबा), संत विलास शिवहरे (हमीरपुर) सहित पुष्कर द्विवेदी, उमाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी जीतू, शिवाकांत पांडेय, नरेंद्र मिश्र, जितेंद्र राज, अंबिका मिश्र, जगराम सिंह, रामहित कश्यप, सूर्यपाल चौहान, इंद्रपाल सिंह, बीके शिवहरे, उमाकांत त्रिपाठी, रामहित कश्यप इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed