फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bindki bypass hangs for eight years due to hindrance of seven farmers

7 किसानों के अड़ंगे से 8 वर्ष से लटका बिंदकी बाईपास

Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bindki bypass hangs for eight years due to hindrance of seven farmers
बांदा। एक साल का काम सात किसानों के अड़ंगे से आठ वर्ष में भी पूरा न हो सका। मात्र पांच किलोमीटर का बाईपास अधूरा पड़ा है। इस पर अब तक 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। बाईपास बिना रोजाना गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस और यात्री वाहन भरे बाजार के जाम में फंस रहे हैं। प्रदेश की विधान परिषद में भी इस मुद्दे पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बांदा से कानपुर-लखनऊ आदि जाने के लिए फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे से होकर गुजरना पड़ता है। बिंदकी नगर पंचायत है। मुख्य हाईवे के दोनों ओर बाजार है। हाईवे पर रात-दिन बड़ी तादाद में वाहनों का आवागमन है। बांदा जनपद से रोजाना एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मरीजों को लेकर एंबुलेंस कानपुर या लखनऊ इसी रास्ते से जाती हैं। बसपा सरकार में वर्ष 2011 में बिंदकी कस्बे से बाहर होकर वाहन निकालने के लिए बाईपास स्वीकृत किया गया था। यह 5 किलोमीटर लंबा है। 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह तैयार नहीं हो पाया। मंगलवार को बसपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे और मौजूदा एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के जवाब में विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बिंदकी बाईपास का काम 27 सितंबर 2011 को शुरू हुआ था। इसे 26 जुलाई 2012 को पूरा हो जाना था। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में इसके लिए 8 करोड़ 23 लाख रुपये मंजूर किए थे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 5 किलोमीटर मार्ग में साढ़े 4 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। 7 किसानों द्वारा आपसी सहमति से भूमि न दिए जाने से शेष कार्य बाधित है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए फतेहपुर डीएम ने कानपुर भूमि अध्याप्ति अधिकारी को भूमि अधिगृहित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed