फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding cousin brother and sister died in car accident, one critical

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर

Tue, 17 Dec 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riding cousin brother and sister died in car accident, one critical
चिल्ला/पैलानी (बांदा)। तिंदवारी से खप्टिहाकलां गांव जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। देर शाम उसे रेफर कर दिया गया। हादसे को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा कैथी डेरा निवासी संतोष उर्फ संतराम निषाद (18) चचेरी बहन प्रियंका (20) व चचेरे भाई बिल्लू (13) के साथ बाइक से मौसेरी बहन प्रिंशु (4) को लेने के लिए पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव जा रहे थे। सोमवार देर शाम चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर गांव के मोड़ पर बांदा से कानपुर जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका और बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने हादसा होते देख पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल संतोष को तिंदवारी के न्यू पीएचसी पहुंचाया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिल्ला पुलिस ने दोनों शवों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन

चिल्ला थानाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हुई है। दोनों शवों को मोर्चरी भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed