{"_id":"69348311994703a5ad0a7ecc","slug":"bike-riders-hit-grandmother-and-grandson-five-people-including-an-elderly-woman-were-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-137090-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवारों ने दादी-पौत्र को मारी टक्कर, वृद्धा समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवारों ने दादी-पौत्र को मारी टक्कर, वृद्धा समेत पांच घायल
Sun, 07 Dec 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अपने पौत्र के साथ पुरवा जा रहीं वृद्धा को पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगाें ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा का पैर टूट गया। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी राम सिंह ने बताया कि उसकी मां कुंता (65) अपने पौत्र अनुज (8) के साथ शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पुरवा जा रही थीं। जारी गांव रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा का पैर टूट गया। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे बाइक सवार पनगरा गांव निवासी सतीश (25), अछरौड़ गांव निवासी विनोद (25) व बिलबई गांव निवासी रवि (22) गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज किया गया।